Font by Mehr Nastaliq Web

यह उचाट मन लेकर

ye uchat man lekar

देवेंद्र शर्मा इंद्र

देवेंद्र शर्मा इंद्र

यह उचाट मन लेकर

देवेंद्र शर्मा इंद्र

यह उचाट मन लेकर

कहाँ-कहाँ जाएँ,

अपनी हर यात्रा की निश्चित सीमाएँ।

हर सुविधा माँग रही

मिन्नतें चिरौरी

अपना हर शब्द हुआ

नीम की निबौरी

यहाँ-वहाँ बहती हैं विष-बुझी हवाएँ

कैसे उन पर

मीठी चाशनी चढ़ाएँ।

भाग-दौड़ में सारा जीवन यह बीता

बिंधा नहीं लक्ष्य

भरा तरकस ही रीता

चौकड़ी रहीं भरती

मृग-सी छलनाएँ।

यह खंडित रत्न-मुकुट किसको पहनाएँ।

घायल दिन

किरनों की टहनी पर लटका

आँखों में सन्नाटा

घिरता मरघट का

बरगद पर हस्ताक्षर करतीं छायाएँ

बजती हैं

कानों में

शंख-सी दिशाएँ।

कोई इन मंत्रों को

आकर लौटा ले

या इनको कर दे अब

मौन के हवाले

गल जाएँ लपटों में

बर्फ़ की ऋचाएँ

बाँसों-सी चटख रहीं छंदित समिधाएँ।

स्रोत :
  • पुस्तक : नवगीत दशक (पृष्ठ 47)
  • संपादक : शंभुनाथ सिंह
  • रचनाकार : देवेंद्र शर्मा इंद्र
  • प्रकाशन : पराग प्रकाशन
  • संस्करण : 1982

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY