भारत के रचनाकार
कुल: 2015
फणीश्वरनाथ रेणु
समादृत कथाकार। कुछ कविताएँ भी लिखीं। समाजवादी और आंचलिक संवेदना के लिए उल्लेखनीय। पद्मश्री से सम्मानित।
फनी महांति
- जन्म : खुर्दा
ओड़िया भाषा के सुपरिचित रूमानी कवि। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
फ़ारूक़ नाज़की
- जन्म : श्रीनगर
सुप्रसिद्ध कश्मीरी कवि-लेखक, संपादक और प्रसार भारती से संबद्ध अधिकारी। उर्दू, हिंदी और अँग्रेज़ी में भी लेखन. साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
फ़क़ीर मोहन सेनापति
- जन्म : मल्लिकाशपुर
- निधन : बालासोर
‘उत्कल व्यास कवि’ के रूप में समादृत ओड़िया कवि-लेखक, दार्शनिक और समाज सुधारक।
फ़क़ीर मोहन प्रधान
- जन्म : ओड़िशा
सुपरिचित ओड़िया कवि और सिविल सेवा अधिकारी। 'आहत सकाल' कृति के लिए उल्लेखनीय।