Font by Mehr Nastaliq Web

उजड़ी बस्ती

ujDi basti

सर्गेई येसेनिन

सर्गेई येसेनिन

उजड़ी बस्ती

सर्गेई येसेनिन

और अधिकसर्गेई येसेनिन

    लुप्त हो गया, बता कहाँ तू, मेरे बचपन के घर!

    जिसको गिरि ने स्थान दिया था अपनी गोदी में सुखकर,

    जिसके आगे मिला हुआ था नीलम से फूलों का खेत,

    जिसके इधर-उधर फैली थी पीली और सुनहली रेत।

    लुप्त हो गया, बता कहाँ तू मेरे बचपन के घर!

    पास नदी थी और पार से मुर्गे की ध्वनि आती थी,

    वही किसी ग्वाले की गोरी छोरी गाय चराती थी,

    लहरों से क्रीड़ा करने को दिन की किरणें आती थी,

    रातों को जल की धारा में तारक पंक्ति नहाती थी।

    पास नदी थी और पार से मुर्गे की ध्वनि आती थी!

    प्रात: काल उधर पूरब से सूरज नित्य निकलता था,

    और गाँव के ऊपर होता पश्चिम दिशि में ढलता था,

    और उठा करती थी आँधी उस कोने के जंगल से,

    और हुआ करती थी वर्षा उस घाटी के बादल से।

    प्रात: काल उधर पूरब से सूरज नित्य निकलता था!

    किंतु समय के प्रलय-घनों ने कब इस बस्ती को घेरा,

    कब मूसलधारा जल बरसा, ढहा-बहा वह घर मेरा,

    हो बर्बाद गई कब मेरे नीले फूलों की खेती,

    चली गई कब रूठ यहाँ से कंचन चमकीली रेती।

    किंतु समय के प्रलय-घनों ने कब इस बस्ती को घेरा!

    स्रोत :
    • पुस्तक : चौंसठ रूसी कविताएँ (पृष्ठ 130)
    • रचनाकार : सर्गेई येसेनिन
    • प्रकाशन : राजपाल एंड संस
    • संस्करण : 1964
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY