Font by Mehr Nastaliq Web

मैं समझा नहीं सकता

main samjha nahin sakta

अनुवाद : देवेश पथ सारिया

ओरहान वेली

ओरहान वेली

मैं समझा नहीं सकता

ओरहान वेली

अगर रोता हूँ मैं

क्या तुम कविता में सुन पाओगे

मेरी आवाज़

क्या तुम अपने हाथ से छुओगे

मेरे आँसू

मैं अनभिज्ञ था गीतों की सुंदरता

और शब्दों की दुर्बलता से

इस मुसीबत के आने से पहले

मैं जानता हूँ कि एक जगह है

जहाँ कुछ भी कहा जा सकना संभव है

मैं क़रीब बहुत हूँ उस जगह के

बस, मैं समझा नहीं सकता।

स्रोत :
  • रचनाकार : ओरहान वेली
  • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए अनुवादक द्वारा चयनित
हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY