Font by Mehr Nastaliq Web

निर्लोभता

nirlobhta

तिरुवल्लुवर

तिरुवल्लुवर

निर्लोभता

तिरुवल्लुवर

और अधिकतिरुवल्लुवर

    171

    न्याय-बुद्धि को छोड़ कर, यदि हो पर-धन-लोभ।

    हो कर नाश कुटुम्ब का, होगा दोषारोप॥

    172

    न्याय-पक्ष के त्याग से, जिनको होती लाज।

    लोभित पर-धन-लाभ से, करते नहीं अकाज॥

    173

    नश्वर सुख के लोभ में, वे करें दुष्कृत्य।

    जिनको इच्छा हो रही, पाने को सुख नित्य॥

    174

    जो हैं इन्द्रियजित तथा, ज्ञानी भी अकलंक।

    दारिदवश भी लालची, होते नहीं अशंक॥

    175

    तीखे विस्तृत ज्ञान से, क्या होगा उपकार।

    लालचवश सबसे करें, अनुचित व्यवहार॥

    176

    ईश-कृपा की चाह से, जो धर्म से भ्रष्ट।

    दुष्ट-कर्म धन-लोभ से, सोचे तो वह नष्ट॥

    177

    चाहो मत संपत्ति को, लालच से उत्पन्न।

    उसका फल होता नहीं कभी सुगुण-संपन्न॥

    178

    निज धन का क्षय हो नहीं, इसका क्या सदुपाय।

    अन्यों की संपत्ति का, लोभ किया नहिं जाय॥

    179

    निर्लोभता ग्रहण करें, धर्म मान धीमान।

    श्री पहुँचे उनके यहाँ, युक्त काल थल जान॥

    180

    अविचारी के लोभ से, होगा उसका अन्त।

    लोभ-हीनता-विभव से, होगी विजय अनन्त॥

    स्रोत :
    • पुस्तक : तिरुक्कुरल : भाग 1 - धर्म-कांड
    • रचनाकार : तिरुवल्लुवर

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता | 13-14-15 दिसम्बर 2024 - जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, गेट नंबर 1, नई दिल्ली

    टिकट ख़रीदिए