Font by Mehr Nastaliq Web

हम अपने परिंदों का आहार

hum apne parindon ka ahar

तेजी ग्रोवर

तेजी ग्रोवर

हम अपने परिंदों का आहार

तेजी ग्रोवर

और अधिकतेजी ग्रोवर

    हम अपने परिंदों का आहार ही तय नहीं कर पाते थे, और

    इस तरह जैसे किसी कथा में अंत के दिन गुज़रते रहे।

    अब भी गुज़रते हैं, जैसे चिड़ियाँ आख़िरकार दिनों को

    ही खाने लगी हों। जैसे नीला कहने से ही उन जगहों का

    आसमान नीला हो जाए जहाँ हमें जाना है।

    यह एक भुतहे क़िस्म का लेखन था जो हमारे पुरखे हमारी

    उँगलियों में बैठकर करने की कोशिश करते थे। इन पन्नों

    से ख़ुद को ढाँपकर सोने की इच्छा लिए हम लिखते थे

    और लिख नहीं पाते थे।

    उथले पानियों में भी समय को उफ़नी हुई नदी-सा बरत

    लेते थे।

    स्रोत :
    • पुस्तक : तेजी और रुस्तम की कविताएँ (पृष्ठ 80)
    • रचनाकार : तेजी ग्रोवर
    • प्रकाशन : हार्पर हिंदी
    • संस्करण : 2009

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY