Font by Mehr Nastaliq Web

क्या हुआ होगा फिर चिड़ियों का?

kya hua hoga phir chiDiyon ka?

आईदान सिंह भाटी

आईदान सिंह भाटी

क्या हुआ होगा फिर चिड़ियों का?

आईदान सिंह भाटी

‘बकरियाँ ख़ुद जा रही थीं

क़साई के घर।

छुरी नहीं थी क़साई के हाथ में,

बाड़ ही खा रही थी खेत।

दरख़्तों की दुश्मन थी उनकी ही डाल।

चारों तरफ़ रेशमी-झीने जाल।

नाचते चिड़ीमार।

डरी हुई, काँपती उड़ती-फिरती / चिड़ियाँ।

नीचे धरती / ऊपर आसमान।’

मैं तुझे कहानी सुनाऊँ / मेरी लाडो!

पर तू बीच में ही पूछ बैठी—

‘क्या हुआ होगा फिर चिड़ियों का ?

मेरी लाडो!

तुम्हारा सवाल / वही देश और

वे ही जाल / बाड़, खेत, बकरियाँ,

चिड़ीमार, / बिना छुरी का क़साई,

आज भी उसी तरह / वैसे ही दीखते हैं।

तू ही बताना / जवान होने पर मेरी लाडो!

‘क्या हुआ होगा फिर चिड़ियों का ?’

स्रोत :
  • पुस्तक : आधुनिक भारतीय कविता संचयन राजस्थानी (1950-2010) (पृष्ठ 107)
  • रचनाकार : आईदान सिंह भाटी
  • प्रकाशन : साहित्य अकादेमी
  • संस्करण : 2012

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY