Font by Mehr Nastaliq Web

जय-जय भारतवर्ष हमारे

jay jay bharatwarsh hamare

सियारामशरण गुप्त

सियारामशरण गुप्त

जय-जय भारतवर्ष हमारे

सियारामशरण गुप्त

जय-जय भारतवर्ष हमारे,

जय जय हिंद, हमारे हिंद,

विश्व-सरोवर के सौरभमय

प्रिय अरविंद, हमारे हिंद!

तेरे स्रोतों में अक्षय जल

खेतों में है अक्षय धान,

तन से मन से श्रम-विक्रय से,

है समर्थ तेरी संतान।

सबके लिए अभय है जग में

जन-जन में तेरा उत्थान,

वैर किसी के लिए नहीं है,

प्रीति सभी के लिए समान।

गंगा-यमुना के प्रवाह हे

अमल अनिंद्य , हमारे हिंद,

जय-जय भारतवर्ष हमारे,

जय-जय हिंद, हमारे हिंद!

तेरी चक्रपताका नभ में

ऊँची उड़े सदा स्वाधीन,

परंपरा अपने वीरों की

शक्ति हमें दे नित्य नवीन।

सबका सुहित हमारा हित है,

सार्वभौम हम सार्वजनीन;

अपनी इस आसिंधु धरा में

नहीं रहेंगे होकर हीन।

ऊँचे और विनम्र सदा के

हिमगिरि विंध्य, हमारे हिंद,

जय-जय भारतवर्ष हमारे,

जय-जय हिंद, हमारे हिंद!

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY