Font by Mehr Nastaliq Web

पतझड़ की शाम

patjhaD ki shaam

सर्गेई येसेनिन

सर्गेई येसेनिन

पतझड़ की शाम

सर्गेई येसेनिन

और अधिकसर्गेई येसेनिन

    सर के जल के अरुणिम तल पर

    पीले पत्ते नाच रहे हैं गोलाई में,

    जैसे एक तितलियों का दल

    घूम रहा हो पुष्प-गुच्छ पर होड़ लगाकर।

    इस नीरव पियराती घाटी

    में यह न्यारी संध्या कितनी प्यारी लगती।

    मस्त हवाओं ने यौवन की

    अठखेली में नग्न कर दिया है पेड़ों को।

    घाटी ठंडी, घट में ठंडक,

    संध्या या बादल है जैसे झुंड भेंड़ का।

    ऊँघ रहा बग़िया का फाटक

    और उसकी घंटियाँ मौन हैं, सोई-सी हैं।

    मेरा तन, मेरा मन भी है

    पात इस तरह जैसे पहले कभी नहीं था।

    जी करता,

    तट-तरु हो जाऊँ,

    जिसकी लंबी, लचकीली और सघन टहनियाँ

    झुककर नीचे बहती धारा को सहलाती।

    ध्यान मग्न चंदा-सा हूँ मैं,

    दूब कुतरता पड़ा मौज से रह सकता हूँ।

    ओ' उदार उल्लास, जाग मेरे अंतर में,

    प्यार करूँ सब को, किसी से कुछ भी चाहूँ।

    स्रोत :
    • पुस्तक : चौंसठ रूसी कविताएँ (पृष्ठ 133)
    • रचनाकार : सर्गेई येसेनिन
    • प्रकाशन : राजपाल एंड संस
    • संस्करण : 1964
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY