Font by Mehr Nastaliq Web

प्राण-वीणा

paran wina

अनुवाद : शंकरलाल पुरोहित

चिंतामणि महांति

चिंतामणि महांति

प्राण-वीणा

चिंतामणि महांति

बजो-बजो हे वीणा

ऊँचे स्वर में बजना वीणा

मूर्छना मधुरतर हो!

कितना ऐंठ पुराने ताक को

डरता हूँ ये टूट जाए हो!

बाजे धैवत, बाजे वो पंचम

करो तृप्त श्रोता-श्रवणों को।

बजोगी तो ज़बरन,

सहना होगा तीव्र कषण को।।

टूटे तार, तेरा जीर्ण-शीर्ण तो

माटी में मिलेगी सत्ता तेरी।

चूकती आतीं जीवन साँसें

एक बार मुड़कर देखो तो।।

समय रहते सचेत होना

समझो मत कड़वा हित को।।

गाओ-गाओ प्राणों के स्वर में

जीवन भर की प्रियतम कविता।

मन का गुमान मिटा ले रे मन

अब कर ले तू कुछ जन-सेवा।।

मिलेगी मूर्ति महाकाल नीर में

तैरती रहे सगुण स्मृति सदा।।

स्रोत :
  • पुस्तक : बीसवीं सदी की ओड़िया कविता-यात्रा (पृष्ठ 31)
  • संपादक : शंकरलाल पुरोहित
  • रचनाकार : चिंतामणि महांति
  • प्रकाशन : साहित्य अकादेमी
  • संस्करण : 2009

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY