Font by Mehr Nastaliq Web

लोगों के लिए शांति

logon ke liye shanti

अनुवाद : दिविक रमेश

छुंग दम

छुंग दम

लोगों के लिए शांति

छुंग दम

और अधिकछुंग दम

    राजा पिता है

    देश प्यारी माँ

    और आम जनता संतान

    इसी से पाएँगे लोग उसका प्यार

    चाहे जीवन भरा है दुःखों से

    राज्य करने से पहले, अच्छी तरह मिटाओ उनकी भूख,

    तब नहीं छोड़ना चाहेगा कोई ये ज़मीन

    वे रहेंगे वहीं जहाँ हैं, ख़ुशी

    सबको जाननी चाहिए अपनी-अपनी हैसियत

    राजा राजा है, देश देश

    और जनता जनता

    शांति होगी पृथ्वी पर।

    स्रोत :
    • पुस्तक : सूखी नदी पर ख़ाली नाव (पृष्ठ 191)
    • संपादक : वंशी माहेश्वरी
    • रचनाकार : छुंग दम
    • प्रकाशन : संभावना प्रकाशन
    • संस्करण : 2020

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY