Font by Mehr Nastaliq Web

ओवरकोट

ovarkot

अनुवाद : सरिता शर्मा

आल्दा मेरीनी

आल्दा मेरीनी

ओवरकोट

आल्दा मेरीनी

और अधिकआल्दा मेरीनी

    एक ओवरकोट हमारे घर पर लंबे समय तक रहा था

    बढ़िया ऊन से बना हुआ

    मुलायम ऊन वाला

    कई बार रफ़ू किया गया ओवरकोट

    ख़ूब पहना गया, हजारों बार अंदर बाहर उलटा-पुलटा गया

    उसने हमारे पिता के ढाँचे को

    उनके आकार को पहना, वह चाहे चिंतित या ख़ुश था

    एक खूँटी पर या कोट रैक पर लटका हुआ

    वह पराजित-सा लगने लगा था :

    उस प्राचीन ओवरकोट के माध्यम से

    मुझे मेरे पिता की छाया में,

    वह जीवन जीने के रहस्यों का पता चला।

    स्रोत :
    • पुस्तक : विश्व की श्रेष्ठ कविताएँ (पृष्ठ 107)
    • रचनाकार : आल्दा मेरीनी
    • प्रकाशन : इंडिया टेलिंग
    • संस्करण : 2020

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY