Font by Mehr Nastaliq Web

तमाशा

tamasha

अनुवाद : इबोहल सिंह काड़्जम

रतन थियाम

रतन थियाम

तमाशा

रतन थियाम

और अधिकरतन थियाम

    अँतड़ियाँ बाहर निकलने से जुड़ सकने वाले

    लगातर गीले फोड़े पर बैठी मक्खी

    आँख मूँदकर दार्शनिक की तरह सोचती है

    आदमी की तो अँतड़ियाँ निकल आई

    पृथ्वी की?

    स्वाद चखने के नशे से मुग्ध

    वह लँगड़ी मक्खी फिर भी संसार की

    सुगंध से तृप्त होकर दुर्गंध को ढूँढ़ने लगी।

    सोचा उसने उभरे टीले पर बैठकर

    क्या फटने से समाप्त होगी

    क्या विस्फोट होने से अंत होगा?

    पृथ्वी।

    अंत तो ज़रूर होगा

    तमाशा अंतहीन नहीं होता

    छोटे-लंबे की बात है।

    स्रोत :
    • पुस्तक : आधुनिक मणिपुरी कविताएँ (पृष्ठ 77)
    • संपादक : देवराज
    • रचनाकार : रतनकुमार थियाम
    • प्रकाशन : वाणी प्रकाशन
    • संस्करण : 1989
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY