यह अँधियारा समय है प्रिय
ye andhiyara samay hai priy
यह अँधियारा समय है प्रिय
हर जगह धरती पर रेंगते हैं भूरे झींगुर
चमकता सूरज छुप गया है आकाश में कहीं
सूर्ख फूल दुःख के बोझ से झुक गए हैं
यह अँधियारा समय है प्रिय
यह उत्पीड़न, डार्क मेटल के संगीत और आँसुओं का मौसम है।
बंदूक़ों का त्योहार है, मुसीबतों का उत्सव है
लोगों के चेहरे हैरान और परेशान हैं हर तरफ़
कौन टहलता आता है रात के घुप्प अँधेरे में?
किसके स्टील के बूट रौंद देते हैं नर्म घास को
यह मौत का आदमी है प्रिय, अपरिचित घुसपैठिया
देख रहा है तुम्हें सोते हुए और निशाना साध रहा है तुम्हारे सपने पर।
- पुस्तक : विश्व की श्रेष्ठ कविताएँ (पृष्ठ 87)
- रचनाकार : मार्टिन कार्टर
- प्रकाशन : इंडिया टेलिंग
- संस्करण : 2020
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.