Font by Mehr Nastaliq Web

देह-राग : छह

deh raag ha chhah

कंचन जायसवाल

कंचन जायसवाल

देह-राग : छह

कंचन जायसवाल

और अधिककंचन जायसवाल

    उसकी देह शीशे की तरह पिघलती है

    परदे के उस तरफ़ बैठा पुरुष

    उत्तेजना के ज्वार में चूमता है

    उसकी देह

    कई-कई बार

    औरत करवट लेती है

    और नींद में पानी के भीतर

    छलाँग मार देती है

    उसी समय पुरुष

    सुदूर किसी समुद्री-यात्रा में है

    यहाँ रात है

    वहाँ दिन

    यही उजाले-अँधेरे का खेल

    बदस्तूर जारी है

    देह के उजाले-अँधेरे की तरह

    अपने हाथ से छूकर

    जिस समय को फिसल जाने दिया तुमने

    वही अँधेरा समय फन फैलाए

    पूरे जीवन को लील लेता है।

    स्रोत :
    • रचनाकार : कंचन जायसवाल
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता | 13-14-15 दिसम्बर 2024 - जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, गेट नंबर 1, नई दिल्ली

    टिकट ख़रीदिए