Font by Mehr Nastaliq Web

नंदिता दास के लिए

nandita daas ke liye

ऋषभ पाण्डेय

ऋषभ पाण्डेय

नंदिता दास के लिए

ऋषभ पाण्डेय

और अधिकऋषभ पाण्डेय

    दुःख का पाठ करते करते उपजता है

    एक दुःख

    साहस की ओट में जन्म लेना पड़ता है

    एक साहस को

    कैमरे की ओट में एक लड़की चूमती है

    एक अपने जैसी एक स्त्री को

    और मानवीय इच्छाओं और जीवन-संदर्भों

    के मायने बदल जाते हैं!

    क्या बदलते मौसमों की आदत में

    कोई फूल पौधों के गिरफ़्त के बाहर

    किसी पानी के डबडबाते हुए बादल पर

    खिलाया जा सकता है!

    वह विभाजन की राख से उड़ी

    और मंटो के गड़गच्च अँधेरे में खड़ी हुई

    मेरे लिए वह कोई उम्मीद भरी साँवली रोशनी है

    महसूस करता हूँ कथिकों की बगिया में

    शाखों से लटकते हुए उस कटहुली

    आम को! जिसकी रंगीन हरी भरी खाल पर

    किसी उन्मत्त साहसी चिड़िया ने

    चोंच मार दिया है

    ख़ूबसूरती का आना इस तरह से

    और अब मेरी बगिया में

    ख़ूबसूरती के सारे मायने बदल गए हैं।

    स्रोत :
    • रचनाकार : ऋषभ पाण्डेय
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY