Font by Mehr Nastaliq Web

अज्ञात चित्रकार की आँख में बसना

agyat chitrkar ki ankh mein basna

अनुवाद : श्यौराजसिंह जैन

अलोयज़ मायेतिच

अलोयज़ मायेतिच

अज्ञात चित्रकार की आँख में बसना

अलोयज़ मायेतिच

और अधिकअलोयज़ मायेतिच

    ख़रीदिए चित्र

    चित्र है अज्ञात चित्रकार का

    ख़रीदिए चित्र अज्ञात चित्रकार का

    चित्र एकदम काला

    सर्वत्र एक-सा काला है

    ऊपर भी नीचे भी बाएँ भी दाएँ भी विशेषकर

    बीच में और विशेषकर किनारे पर

    सर्वत्र एक-सा काला है

    सबसे काला है उस जगह जहाँ अभी देख रहे हैं आप

    ख़रीदिए चित्र अज्ञात चित्रकार का अज्ञात

    शताब्दी के अज्ञात प्रदेश के अज्ञात चित्रकार-वर्ग के

    जो अज्ञात विधि से अज्ञात पदार्थों से बनाया गया

    ख़रीदिए यह काला चित्र

    सेंध लगाइए काले चौखटे में और घुस जाइए उसके अंधकार में

    बेधड़क घुस जाइए उस अपूर्व नीरवता में, उस सींग में

    और वहाँ

    कपड़े उतारिए आराम से, एकदम, नंगे हो जाइए

    यहाँ उस काले चित्र में

    उस अँधेर नीरवता में

    पहुँच जाएँगे आप

    सहज ही और बिना दर्द के

    फ़राओनों की तरह

    उस तक जो ही मात्र चिर है पहुँच जाएँगे यों शाश्वत में

    ख़रीदिए चित्र

    यह काला चित्र अज्ञात चित्रकार का

    जब उसके अँधेरे से यों नंगे निहारेंगे

    गरजते हरे मैदान को और बासे नीले डूबे हुए भूरे

    नगरों को रंग-बिरंगी प्लास्टिकी औरतों को, बर्तनों को उपकरणों को,

    अंधा कर देने वाले चमकते वायुयानों को, बादामी झूलते

    खेतों को

    जब सब निहार चुकेंगे

    पाएँगे कि सारी दुनिया

    सस्ता रूपांतर है ज़बरदस्ती घोली गई बिखेरी गई कालोंच का

    ख़रीदिए यह मौन चित्र

    चित्र पैदा हुआ काली आँख में अज्ञात चित्रकार की।

    स्रोत :
    • पुस्तक : समकालीन यूगोस्लाव कविता-1 (पृष्ठ 180)
    • संपादक : श्यौराजसिंह जैन
    • रचनाकार : अलोयज़ मायेतिच
    • प्रकाशन : बाहरी पब्लिकेशंस, नई दिल्ली
    • संस्करण : 1978

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY