Font by Mehr Nastaliq Web

अनल-पवन

anal pavan

श्री अरविंद

श्री अरविंद

अनल-पवन

श्री अरविंद

और अधिकश्री अरविंद

    पूरब की सुवर्णिमा से प्रवाहमान एक अनल-पवन, 
    प्रखरतम मध्याहन के समीरण-संग मेरी आत्मा पर करता उत्क्रमण।
    देवदूत के पंख, वन्यजंतु का सरपट धावन! 
    शरीर और मन आग पर, किंतु हृदय मूर्च्छापन्न।

    हे अनल, तू है मध्याहन के बल-विभव का आनेता, 
    पर कहाँ हैं भोर के कलरव और संध्या की नीरवता? 
    कहाँ है चंद्र की नीलप्रभ माध्वी मदिरा? 
    मन और प्राण पुष्पमय, पर हृदय को सहन करनी पड़ती पीड़ा

    प्राणाग्नि की रक्तिमा और मन का सुवर्ण 
    करते पृथिवी को उद्दीप्त, स्वर्गों को द्युति-शोभन, 
    पर हृदय की शुभ्रता और अरुणिमा हैं निष्प्राण। 
    अनल पवन, करो प्रयाण! मैं 'प्रेम' के लिए मौन पथों में रहूँगा प्रतीक्षमान।


    स्रोत :
    • पुस्तक : श्री अरविंद | चुनिंदा कविताएँ (पृष्ठ 150)
    • रचनाकार : श्री अरविंद
    • प्रकाशन : राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत
    • संस्करण : 2020
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता | 13-14-15 दिसम्बर 2024 - जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, गेट नंबर 1, नई दिल्ली

    टिकट ख़रीदिए