Font by Mehr Nastaliq Web

जब यादों में उसका चेहरा ढलता है

jab yadon mein uska chehra Dhalta hai

लक्ष्मण गुप्त

लक्ष्मण गुप्त

जब यादों में उसका चेहरा ढलता है

लक्ष्मण गुप्त

जब यादों में उसका चेहरा ढलता है,

चाँद फ़लक पर धीरे-धीरे चढ़ता है

सारे चेहरे हैराँ-हैराँ लगते हैं,

सारा कुनबा बिखरा-बिखरा लगता है

इश्क़ ख़ुदा का घर है जब कहते हैं वो,

पूछो, क्यों मज़हब का ख़ंजर चलता है

रोके कितना भी मौजों को साहिल पर,

दरिया काट किनारा पल-पल बढ़ता है

गढ़ना है तो दिल पर उसकी सूरत गढ़,

क्यों पत्थर पर उसकी मूरत गढ़ता है

होगा दुश्मन किसका कौन यहाँ बोलो,

जब इंसा ख़ुद से ही पल-पल लड़ता है

स्रोत :
  • रचनाकार : लक्ष्मण गुप्त
  • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY