Font by Mehr Nastaliq Web

नकटेले

naktele

गाँव में एक परिवार हँसी-ख़ुशी से रह रहा था। उस परिवार के सबसे छोटे बेटे का विवाह तय हुआ। घर में प्रसन्नता का वातावरण व्याप्त हो गया। सभी लोग बारात सजाकर दुल्हन लाने पहुँचे। शुभमुहूर्त पर विवाह संपन्न हुआ और दुल्हन की विदाई करा कर बाराती अपने गाँव लौट आए।

दुल्हन सुंदर थी किंतु उसका चाल-चलन ठीक नहीं था। वह गली-मोहल्ले के लड़कों के प्रति आकृष्ट होती रहती थी। लड़के ने अपनी पत्नी को समझाया कि वह अब विवाहित है अतः संयम से रहे किंतु उस नई बहू पर कोई असर नहीं हुआ। तब घर के बड़े-बूढ़ों ने समझाया लेकिन नई बहू तो मानो चिकना घड़ा थी। उस पर किसी की समझाइश का कोई प्रभाव ही नहीं पड़ता था।

जब बात बहुत बढ़ गई और गाँव भर में परिवार की बदनामी होने लगी तो पंचायत के सामने नई बहू को खड़ा किया गया।

‘अब तुम सुधर जाओ यह सब ठीक नहीं है।’ सरपंच ने कहा।

‘मैं तो वही करूँगी जो मुझे अच्छा लगेगा।’ नई बहू आँखें नचाती हुई बोली।

यह सुनकर उसके पति को उस पर बहुत क्रोध आया और उसने उसी समय अपनी पत्नी की नाक काट दी। इसके बाद नई बहू की अकल ठिकाने गई और वह सुधर गई।

इस घटना के बाद से सहरियों के इस परिवार से विकसित समुदाय नकटेले कहलाया।

स्रोत :
  • पुस्तक : भारत के आदिवासी क्षेत्रों की लोककथाएं (पृष्ठ 270)
  • संपादक : शरद सिंह
  • प्रकाशन : राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत
  • संस्करण : 2009

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY