Font by Mehr Nastaliq Web
noImage

ज़रथुस्त्र

1700 BCE - 600 BCE | एयरयानेम

ज़रथुस्त्र की संपूर्ण रचनाएँ

उद्धरण 22

उदारता, सत्य, कृतज्ञता, संतोष, करूणा और मैत्री—ये दिव्य जीवन प्राप्त करने के श्रेष्ठ साधन है।

  • शेयर

अनुशासन की अनुशासन हीनता पर विजय हो। शांति की अशांति पर विजय हो। उदारता का संकीर्णता पर, श्रद्धा का अश्रद्धा पर, सत्य का असत्य पर आधिपत्य हो। धर्म के शाश्वत नियम का, अधर्म पर पूर्ण रूप से शासन हो।

  • शेयर

अच्छे व्यक्तियों की सहायता करनेवालों को दिव्य जीवन प्राप्त होता है। बुरे मनुष्यों की सहायता करना धर्म का अपमान करना है।

  • शेयर

नैतिक तथा धार्मिक वैभव उसे प्राप्त होंगे, जो ईश्वर के लिए संसार में कार्य करता है और उसकी दी हुई शक्ति का ग़रीब मनुष्यों के उद्धार में उपयोग करता है।

  • शेयर

पवित्रता सब अच्छाइयों से बढ़कर है। वस्तुतः वही आदमी सुखी है, जिनके अंदर पूर्ण पवित्रता का निवास है। ईश्वर की इच्छा ही पवित्रता का महान नियम है।

  • शेयर

Recitation