Prakash Manu's Photo'

वरिष्ठ कवि कथाकार एवं संपादक।

वरिष्ठ कवि कथाकार एवं संपादक।

प्रकाश मनु का परिचय


प्रकाश मनु का जन्म 12 मई, 1950 को शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ।  प्रकाशित कृतियाँ : अंकल को विश नहीं करोगे, सुकरात मेरे शहर में, अरुन्धती उदास है, जिन्दगीनामा एक जीनियस का, तुम कहाँ हो नवीन भाई, मिसेज मजूमदार, मिनी बस, दिलावर खड़ा है, तुम याद आओगे लीलाराम, भटकती ज़िंदगी का नाटक (कहानी संग्रह); यह जो दिल्ली है, कथा सर्कस, पापा के जाने के बाद (उपन्यास); एक और प्रार्थना, छूटता हुआ घर, कविता और कविता के बीच (कविता-संग्रह) प्रकाशित। हिंदी के दिग्गज साहित्यकारों के लम्बे, अनौपचारिक साक्षात्कारों की किताब 'मुलाकात' बहुचर्चित रही। 'यादों का कारवाँ' में हिंदी के शीर्ष साहित्यकारों के संस्मरण। साहित्य अकादेमी के लिए देवेन्द्र सत्यार्थी और विष्णु प्रभाकर पर मोनोग्राफ। बाल साहित्य की विभिन्न विधाओं में डेढ़ सौ से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन। कई महत्त्वपूर्ण सम्पादित पुस्तकें और संचयन भी।

पुरस्कार/सम्मान: बाल उपन्यास 'एक था ठुनठुनिया' पर साहित्य अकादेमी का पहला बाल साहित्य पुरस्कार। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 'बाल साहित्य भारती' पुरस्कार और हिंदी अकादेमी के 'साहित्यकार सम्मान' से सम्मानित। कविता संग्रह 'छूटता हुआ घर' पर प्रथम गिरिजाकुमार माथुर स्मृति पुरस्कार।

संबंधित टैग

Recitation

जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

पास यहाँ से प्राप्त कीजिए