Font by Mehr Nastaliq Web

चादर लेहु धुवाइ है

chadar lehu dhuwai hai

पलटू

पलटू

चादर लेहु धुवाइ है

पलटू

चादर लेहु धुवाइ है, मन मैल भया है।

सतगुरु पूरा धोबी पाया, सतसंगति सौंदाई है॥

तिरगुन दाग़ परयो चादर में, मलि-मलि दाग छुड़ाई है॥

आँच दिहिन बैराग कि भाठी, सरवन मनन घमाई है॥

निरखि-परखि कै चादर धोइनि, साबुन ज्ञान लगाई है॥

पलटू दास ओढ़ि चलु चादर, बहुरि भवजल आई है॥

हे साधक! मन रूपी चादर मैली है। इसे धुला लो। पूर्ण सद्गुरु धोबी है। उसकी शरण में जाओ। उनका सत्संग सौंदन है। मन रूपी चादर में सत, रज तथा तम गुण के कर्मों के दाग पड़े हैं, उन्हें रगड़-रगड़ कर छुड़ा लो। वैराग्य की भट्ठी में आंच देकर चादर को गर्म कर लिया और ज्ञानचर्चा की श्रवण-मनन रूपी धूप में सुखा लिया। आत्मज्ञान का साबुन लगाकर मन रूपी चादर को निरख-परख कर धो लिया। पलटू साहेब कहते हैं कि ऐसी स्वच्छ मन रूपी चादर को ओढ़कर जीवन का आचरण करो, तो पुनः संसार-सागर में नहीं आना होगा।

स्रोत :
  • पुस्तक : पलटू साहेब की बानी (पृष्ठ 386)
  • संपादक : अभिलाषा दास
  • रचनाकार : पलटू
  • प्रकाशन : कबीर आश्रम, कबीर नगर, इलाहाबाद
  • संस्करण : 2012

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY