Font by Mehr Nastaliq Web
noImage

दीनदयाल गिरि

1802 - 1858 | बनारस, उत्तर प्रदेश

रीतिकाल के नीतिकार। भाव निर्वाह के अनुरूप चलती हुई भाषा में मनोहर और रसपूर्ण रचनाओं के लिए प्रसिद्ध।

रीतिकाल के नीतिकार। भाव निर्वाह के अनुरूप चलती हुई भाषा में मनोहर और रसपूर्ण रचनाओं के लिए प्रसिद्ध।

दीनदयाल गिरि की संपूर्ण रचनाएँ

दोहा 202

साधुन की निंदा बिना, नहीं नीच बिरमात।

पियत सकल रस काग खल, बिनु मल नहीं अघात॥

  • शेयर

खल जन को विद्या मिलै, दिन-दिन बढ़ै गुमान।

बढ़ै गरल बहु भुजंग कों, जथा किये पयपान॥

  • शेयर

गये असज्जन की सभा, बुध महिमा नहिं होय।

जिमि कागन की मंडली, हंस न सोहत कोय॥

  • शेयर

तहाँ नहीं कछु भय जहाँ, अपनी जाति न पास।

काठ बिना न कुठार कहुँ, तरु को करत बिनास॥

  • शेयर

बड़े बड़न के भार कों, सहैं न अधम गँवार।

साल तरुन मैं गज बँधै, नहि आँकन की डार॥

  • शेयर

सवैया 1

 

कवित्त 4

 

कुंडलियाँ 1

 

बरवै 1

 

Recitation