भारत के रचनाकार
कुल: 2015
बुंदेला बाला
- जन्म : ग़ाज़ीपुर
सरल भाषा में देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना को अभिव्यक्त करने वाली भारतेंदु युगीन कवयित्री।
- निवास : ग़ाज़ीपुर
संत यारी के शिष्य और गुलाल साहब और संत जगजीवन के गुरु। सुरत शब्द अभ्यासी सरल चित्त संतकवि।
बुद्धदेव बसु
बहुमुखी प्रतिभा संपन्न बांग्ला कवि-उपन्यासकार-नाटककार-लेखक। ‘कविता’ पत्रिका के संस्थापक-संपादक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
ब्रह्मोत्री महांति
- जन्म : पुरी
सुपरिचित ओड़िया कवयित्री। 'दृष्टिरा द्युति' संग्रह के लिए उल्लेखनीय।
बोयि भीमन्न
- जन्म : पूर्व गोदावरी
तेलुगु भाषा के सुपरिचित दलित कवि। पद्म भूषण से सम्मानित।
बीरेंद्र कुमार भट्टाचार्य
असमिया के समादृत उपन्यासकार, पत्रकार और संपादक। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित।
बीरेंद्र चट्टोपाध्याय
समादृत और लोकप्रिय बांग्ला कवि। हस्तक्षेप और प्रतिरोध के स्वर के लिए उल्लेखनीय।
बीरेन बरकटकी
सुपरिचित असमिया कवि-साहित्यकार और शिक्षाविद। असम साहित्य सभा के अध्यक्ष के रूप में योगदान।
बिहारिनिदेव
रसिक और संगीत प्रेमी भक्त कवि। 'हरिदासी संप्रदाय' से संबद्ध।
रीतिकालीन अल्पज्ञात कवि। संयोग शृंगार के कामुक प्रसंगों की उद्भावनाओं के लिए स्मरणीय।
रीतिकाल के महत्त्वपूर्ण कवि। 'नवरसतरंग' कीर्ति का आधार ग्रंथ। भावों का सरस प्रवाह और गहरी भावुकता, चित्रांकन की मार्मिकता, और चित्रण की संश्लिष्टता के लिए ख्यातनाम।
रीतिबद्ध कवि। नायिकाभेद के अंतर्गत प्रेमक्रीड़ा की सुंदर कल्पनाओं के लिए प्रसिद्ध।
- जन्म : रायबरेली
रीतिबद्ध कवि। उपहास-काव्य के अंतर्गत आने वाले ‘भँड़ौवों’ से विख्यात हुए।
बीरेश्वर बरुआ
सुप्रसिद्ध असमिया कवि, कथाकार और उपन्यासकर। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
बावा बलवंत
पंजाबी भाषा के सुपरिचित कवि और निबंधकार। पंजाबी कविता के प्रगतिशील आंदोलन में योगदान।
भक्तिकालीन निर्गुण मत की स्त्री संत। 'बावरी संप्रदाय' की संस्थापिका।
बशीर भद्रवाही
- जन्म : डोडा
कश्मीरी कवि-लेखक, समालोचक और शिक्षाविद। समालोचना कृति के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
बसवराजु अप्पाराव
- जन्म : कृष्णा
सुप्रसिद्ध तेलुगु कवि-गीतकार। चरखा पर लिखे अपने गीत के लिए लोकप्रिय।
बसवराज सबरद
- जन्म : कोप्पल
सुपरिचित कन्नड़ कवि, आलोचक और नाटककार। बंडाया आंदोलन में सक्रिय भूमिका।
बसंत त्रिपाठी
नवें दशक के कवि-लेखक। ‘सहसा कुछ नहीं होता’ उल्लेखनीय कविता-संग्रह।
बंशीधर षडंगी
- जन्म : खुर्दा
सुप्रसिद्ध ओड़िया कवि और संपादक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित ।
बंग महिला
- जन्म : बनारस
- निवास : बनारस
- निधन : मिर्ज़ापुर
हिंदी-नवजागरण की पहली लेखिका, जो 'बंग महिला' छद्मनाम से लिखती थीं। वास्तविक नाम राजेंद्रबाला घोष। हिन्दी की आरंभिक कहानियों में इनकी कहानी 'दुलाई वाली' भी शामिल।
बनारसीदास चतुर्वेदी
- जन्म : फ़िरोज़ाबाद
समादृत लेखक और संपादक। हिंदी में संस्मरण विधा के उभार में योगदान। छायावाद के विरोध के लिए चर्चित।
बनारसी दास
भक्तिकालीन कवि और गद्यकार। हिंदी की पहली आत्मकथा 'अर्द्धकथानक' के लिए स्मरणीय।
बलराम शुक्ल
- जन्म : महाराजगंज
नई पीढ़ी से संबद्ध कवि-लेखक और अनुवादक। संस्कृत और फ़ारसी साहित्य के अप्रतिम अध्येता। यहाँ प्रस्तुत कविताएँ संस्कृत से स्वयं कवि द्वारा अनूदित।
बलराज साहनी
बालमुकुंद गुप्त
भारतेंदुयुगीन रचनाकार। 'हिंदुस्तान', 'भारत प्रताप' और 'भारतमित्र' आदि पत्र-पत्रिकाओं के संपादक। 'शिवशंभू का चिट्ठा' व्यंग्य रचना कीर्ति का आधार।
बालमुकुंद दवे
- जन्म : वडोदरा
सुपरिचित गुजराती कवि, पत्रकार और संपादक। 'ध्रुवाख्यान', 'परिक्रमा', 'सोने चंपो' आदि कृतियाँ प्रकाशित।
बालकृष्ण शर्मा नवीन
द्विवेदीयुगीन कवि, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी। पद्मभूषण से सम्मानित।
बालकृष्ण राव
- जन्म : प्रयागराज
बालकृष्ण भट्ट
- जन्म : इलाहाबाद
भारतेंदुयुगीन प्रमुख निबंधकार, गद्यकार और पत्रकार। गद्य-कविता के जनक और ‘प्रदीप’ पत्रिका के संपादक के रूप में समादृत।