भारत के रचनाकार
कुल: 2015
अय्यप्प पणिक्कर
- जन्म : तिरुवनंतपुरम
- निधन : तिरुवनंतपुरम
मलयालम भाषा के समादृत कवि, समालोचक और साहित्य-सिद्धांतकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
कवि और गद्यकार। खड़ी बोली हिंदी के प्रथम महाकाव्य 'प्रिय प्रवास' के रचनाकार।
अवधेश प्रीत
- जन्म : ग़ाज़ीपुर
सुपरिचित कथाकार। पत्रकारिता से भी जुड़ाव। पाँच कहानी-संग्रह एवं एक उपन्यास प्रकाशित।
अविनाश मिश्र
- जन्म : ग़ाज़ियाबाद
- निवास : ग़ाज़ियाबाद
सुपरिचित कवि-लेखक। सात पुस्तकें प्रकाशित। 'सदानीरा' के संपादक।
अज्ञेय द्वारा संपादित ‘चौथा सप्तक’ के कवि। चित्रकला में भी सक्रिय रहे।
अतुलवीर अरोड़ा
हिंदी कविता के आठवें दशक में उभरे सुपरिचित कवि-आलोचक।
अटल बिहारी वाजपेयी
भारत के दसवें प्रधानमंत्री और हिंदी के लोकप्रिय कवि। भारत रत्न से सम्मानित।
अश्विनी मगोत्रा
- जन्म : जम्मू
सातवें दशक के सुपरिचित डोगरी कवि-ग़ज़लकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
अष्टभुजा शुक्ल
नवें दशक के महत्त्वपूर्ण कवि। अपने काव्य-वैविध्य और लोक-संवेदना के लिए उल्लेखनीय।
अशोक वाजपेयी
समादृत कवि-आलोचक और संस्कृतिकर्मी। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
अशोक कुमार पांडेय
हिंदी कवि-कथाकार और अनुवादक। ‘कश्मीरनामा’ शीर्षक पुस्तक के लिए चर्चित।
अशफाक़उल्ला खाँ
- जन्म : शाहजहाँपुर
- निधन : फ़ैज़ाबाद
अशफ़ाक़ उल्लाह ख़ाँ
- जन्म : शाहजहाँपुर
- निधन : फ़ैज़ाबाद
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख क्रांतिकारी, काकोरी कांड के नायक और हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य। कविताओं और जेल-डायरी के रूप में साहित्यिक योगदान।
अशांगबम मीनकेतन सिंह
मणिपुरी भाषा के समादृत कवि-गद्यकार-समालोचक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
असग़र वजाहत
- जन्म : फ़तेहपुर
साठोत्तरी पीढ़ी के बाद के सुप्रसिद्ध कथाकार-उपन्यासकार और नाटककार। समकालीन हिंदी साहित्य के मुस्लिम विमर्श में योगदान।
अरविंद कुमार
शब्द-शोध और उसके विस्तार के लिए समादृत व्यक्तित्व। कमलेश्वर के शब्दों में—शब्दाचार्य। अपनी पत्नी कुसुम कुमार के साथ हिंदी के प्रथम समांतर कोश (थिसॉरस) के निर्माण के लिए लोकप्रिय।
अरविंद चतुर्वेद
सुपरिचित कवि-लेखक और अनुवादक। संपादन और पत्रकारिता से संबद्ध।
अरुणाभ सौरभ
नई पीढ़ी के हिंदी-मैथिली कवि-लेखक। भारतीय ज्ञानपीठ के नवलेखन पुरस्कार से सम्मानित।
अरुण शीतांश
- जन्म : आरा
सुपरिचित कवि-गद्यकार। दो कविता-संग्रह प्रकाशित। 'देशज' पत्रिका के संपादक।
अरुण प्रकाश
- जन्म : बेगूसराय
सुपरिचित साहित्यकार। समकालीन भारतीय साहित्य पत्रिका के संपादक रहे।
अरुण कोलटकर
मराठी और अँग्रेज़ी भाषा के समादृत कवि। साहित्य अकादेमी से सम्मानित।
अरुण चंद्र राय
- जन्म : मधुबनी
सुपरिचित कवि। 'खिड़की से समय' और 'झारखंड एक्सप्रेस' शीर्षक से दो कविता-संग्रह प्रकाशित।
अर्श मलसियानी
- जन्म : कांगड़ा
अर्जुनदास केडिया
प्राचीन शैली में लिखने वाले आधुनिक कवियों में से एक। अलंकार ग्रंथ 'भारती भूषण' कीर्ति का आधार ग्रंथ।
अर्जुन देव ‘मजबूर’
सुपरिचित कश्मीरी कवि, लेखक और अनुवादक। क्लासिक कृतियों के कश्मीरी और उर्दू अनुवाद में योगदान।
अर्जुनदेव चारण
- जन्म : जोधपुर
सुप्रसिद्ध राजस्थानी कवि-नाटककार और रंगकर्मी। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
अर्जन मीरचंदाणी 'शाद'
सुप्रसिद्ध सिंधी कवि, साहित्यिक आलोचक, शिक्षाविद् और सिने अभिनेता। 'अंधो दूहों' काव्य-संग्रह के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।