Font by Mehr Nastaliq Web

संत सनेही नाम है नाम

sant sanehi nam hai nam

पलटू

पलटू

संत सनेही नाम है नाम

पलटू

संत सनेही नाम है नाम सनेही संत॥

नाम सनेही संत नाम को वही मिलावैं।

वे हैं वाक़िफकार मिलन की राह बतावैं॥

जप तप तीरथ बरत करै बहुतेरा कोई।

बिना वसीला संत नाम से भेंट होई॥

कोटिन करै उपाय भटक सगरौ से आवै।

संत दुवारे जाय नाम को घर तब पावै॥

पलटू यह है प्रान पर आदि सेती अंत।

संत सनेही नाम है नाम सनेही संत॥

सतनाम संतों का प्रेमी है, और संत सतनाम के प्रेमी हैं। संत ही सतनाम के अर्थस्वरूप आत्मा का बोध कराते हैं। आत्मबोध में स्थित संत आत्मबोध और आत्मस्थिति के अनुभवी होते हैं। वे ही आत्मबोध का रास्ता दिखा सकते हैं। कोई चाहे जितने जप, तप, तीर्थ, व्रत करे, बिना संत का सहारा लिए आत्मबोध नहीं होगा। आदमी सब तरफ़ भटककर तथा सारे उपाय करके थक जाए, परंतु आत्मबोध नहीं पाएगा। जब वह संत के पास जाएगा तभी सतनाम के अर्थस्वरूप में आत्मस्थिति रूपी घर पाएगा। पलटू साहेब कहते हैं कि आत्मज्ञान भौतिक प्राण से ऊपर है और बोध होने के शुरू से लेकर जीवन के अंत के लिए आनंदमय है। जीवन के अंत तक आनंद है तो शरीरपात पश्चात अनंतकाल के लिए आनंद है। जीवन्मुक्ति ही विदेहमुक्ति में पहुँचाती है। आत्मज्ञान के प्रेमी संत से इसका भेद मिलता है।

स्रोत :
  • पुस्तक : पलटू साहेब की बानी (पृष्ठ 17)
  • संपादक : अभिलाषा दास
  • रचनाकार : पलटू
  • प्रकाशन : कबीर आश्रम, कबीर नगर, इलाहाबाद
  • संस्करण : 2012

संबंधित विषय

यह पाठ नीचे दिए गये संग्रह में भी शामिल है

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY