Font by Mehr Nastaliq Web

बरुनी बघंबर औ गूदरी पलक दोऊ

barunii bagha.mbar au guudarii palak do.uu

देव

देव

बरुनी बघंबर औ गूदरी पलक दोऊ

देव

बरूनी बघंबर और गूदरी पलक दोऊ,

कोए राते बसन भगोहैं भेस रखियाँ।

बूड़ी जल ही में दिन जामिनी हू जागी भौंहें,

सिर छायो बिरहानल बिलखियाँ।

अँसुआ फटिक माल लाल डोरी सेली पैन्हि,

भई हैं अकेली तजि सेली संग सखियाँ।

दीजिये दरस देव कीजिये संजोगिनी ये,

जोगिनि है बैठी वा वियोगिनी की अँखियाँ॥

वियोगिनी की आँखों की बरौनियाँ तो बाघंबर या व्याघ्र चर्म हैं, दोनों पलक गूदड़ी हैं। आँखों के दोनों कोनों या कोयों की लालिमा ही वस्त्रों की लालिमा या भगवा रंग हैं। योगी जैसे दिन-रात जल में खड़ा रहता है, वैसे ही वियोगिनी की आँखें भी दिन-रात वियोग के कारण आँसुओं के जल से युक्त रहती हैं। भौंहें सिर पर छाया हुआ धुआँ है। योगी के पास आग रहती है, योगिनी के पास विरहाग्नि विद्यमान रहती ही है। विरहिणी के आँसू ऐसे लगते हैं जैसे नेत्र रूपी योगी ने स्फटिक मणियों की माला धारण कर रखी हो। आँखों की लालिमा ही योगी के दुपट्टे या सेल्ही के लाल धागे या डोरे हैं। विरह के दुःख से विरहिणी ने संग में रहने वाली सखियों का भी साथ छोड़ दिया है, वह उसी प्रकार अकेली हो गई है जैसे योगी अकेला रहता है। दूती विरहिणी के प्रिय से कहती है कि अब तो आप उसे दर्शन दीजिए और संयोगिनी बनाकर उसे तृप्त कीजिए। उस बेचारी की आँखें तो आपके वियोग में योगिनी बन गई हैं।

स्रोत :
  • पुस्तक : देव और उनका रस विलास (पृष्ठ 134)
  • संपादक : डॉ दीनदयाल
  • रचनाकार : देव
  • प्रकाशन : नवलोक प्रकाशन
  • संस्करण : 2004

संबंधित विषय

यह पाठ नीचे दिए गये संग्रह में भी शामिल है

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY