Font by Mehr Nastaliq Web

स्त्री मरेगी नहीं—दो

stri maregi nahin—do

रेखा राजवंशी

रेखा राजवंशी

स्त्री मरेगी नहीं—दो

रेखा राजवंशी

और अधिकरेखा राजवंशी

    स्त्री मरेगी नहीं

    चाहे उसके

    जन्मने का

    मातम मनाओ

    चाहे उसे

    परंपराओं की

    बलि चढ़ाओ

    चाहे अपने

    मतलब के लिए

    देवदासी बनाओ

    जिस्म की मंडी में

    सामान की तरह

    बेचो ख़रीदो

    और अपनी

    काम वासना मिटाओ

    या उसके

    जननांगों का

    कर्तन कर दो

    या सिल दो

    उसके गुप्ताँगों को

    उसके आनंद का

    हर स्रोत

    हटा डालो

    उसकी अस्मिता

    आत्म सम्मान

    पूरी तरह

    मिटा डालो

    पर फिर भी

    स्त्री जीवित रहेगी

    सदियों तक

    कभी गाथा कहेगी

    रानी लक्ष्मी बाई-सी

    कभी खोज करेगी

    मैडम क्यूरी-सी

    कभी मदद करेगी

    युद्ध की विभीषिका में

    फ़्लोरेंस नाइटिंगेल-सी

    या सेवा करेगी

    मानवता की

    मदर टेरेसा-सी

    या फिर तालिबान के

    विरोध में बोलेगी

    मलाला युसूफज़ई-सी

    पर स्त्री

    स्त्री मरेगी नहीं

    स्रोत :
    • रचनाकार : रेखा राजवंशी
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता | 13-14-15 दिसम्बर 2024 - जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, गेट नंबर 1, नई दिल्ली

    टिकट ख़रीदिए