Font by Mehr Nastaliq Web

एक प्रार्थना

ek pararthna

अखिलेश जायसवाल

अखिलेश जायसवाल

एक प्रार्थना

अखिलेश जायसवाल

और अधिकअखिलेश जायसवाल

    उस दिन मैंने बच्चों के स्कूल में सुनी

    प्रातः कालीन ईश्वर प्रार्थना,

    एक प्रार्थना—

    आँसुओं से भींगी हुई,

    श्रद्धा और विनय में डूबी हुई,

    शरीर के उद्वेष्टनों को श्लथ करती हुई,

    मन के परिव्रजन को स्तंभ करती हुई,

    अवदीर्ण अंतस् पर प्रसादकर लेप लगाती हुई।

    जिसका प्रत्येक शब्द

    शरीर की कोषाओं में तरल बनकर

    प्रवाहित हो रहा था,

    जिसका प्रत्येक सुर शरीर के प्रत्येक स्नायु को

    तरंगित और स्पंदित कर रहा था।

    हमारे जीवन मै इतनी जगह कहाँ रह गई है

    जहाँ प्रार्थना के दो-चार पल रखे जा सकें,

    मौन के कुछ पल समा सकें,

    जहाँ कुछ अच्छी पुस्तकों को रखा जा सके।

    हमारे जीवन ऐसी जगह कहाँ रह गई है

    जहाँ फूलों को उगाया जा सके,

    उनके सौरभ को पिया जा सके।

    हमने अपने वातायन कहाँ खुले रखे हैं

    जहाँ से सके कोई ताज़ी हवा का झोंका

    और सके रात में चाँदनी।

    प्रभु!

    खोल हमारे वातायन और बंदकपाट

    भर दो जीवन में अवकाश

    कर दो हमारे जीवन को धरती और आकाश।

    स्रोत :
    • रचनाकार : अखिलेश जायसवाल
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए