Font by Mehr Nastaliq Web

शांति

shanti

फैदोर त्यूतशेव

मुख से कोई शब्द निकले।

दिन-प्रतिदिन जो भाव-विचार उठा करते हैं

उन्हें छिपाओ।

वे रजनी में नक्षत्रों की तरह उदित हों,

प्रभा बिखेरें और अस्त हों—

अनाहूत, अनसुने, अनसराहे।

तुम उन पर आँख लगाओ,

बलि जाओ,

पर मुख से कोई शब्द निकले।

हृदय हृदय से कब शब्दों में बोला करता?

शब्द और संगीत कहाँ विश्वास जगाते,

जिसके बल पर हम जी सकते, मर सकते है?

हर विचार जो व्यक्त हो गया झूठ निकलता।

धारा को अटूट बहने दो,

स्वच्छ तथा निर्मल रहने दो,

हाथों से जल को मत हलकोरो, छलकाओ,

ओंठ लगाकर पीते जाओ,

मुख से कोई शब्द निकले।

अपने अंदर धँसो,

रहो परियों की या जादुई कल्पना की दुनिया में

जहाँ जगत का हल्ला-गुल्ला नही पहुँचता,

और जहाँ के रहम राग के लिए

धरा के कान बधिर हैं।

उनको अनको,

वारो मन को,

मुख से कोई शब्द निकले।

स्रोत :
  • पुस्तक : चौंसठ रूसी कविताएँ (पृष्ठ 82)
  • रचनाकार : फैदोर त्यूतशेव
  • प्रकाशन : राजपाल एंड संस
  • संस्करण : 1964
हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY