Font by Mehr Nastaliq Web

नील विहग

neel vihag

श्री अरविंद

श्री अरविंद

नील विहग

श्री अरविंद

और अधिकश्री अरविंद

    मैं ईश्वर का विहग हूँ उनके नील गगन 
    में; दिव्य रूप में समुन्नत विमल और प्रसन्न 
    मैं गाता हूँ सत्य और माधुर्य के गान 
    कि देव और देवदूत के कर्ण करें श्रवण।

    मैं मर्त्य की धरा से अग्नि ज्वाल-सम होता आरोहित 
    उस आकाश में जो है विषादरहित 
    और करता विकीर्ण उसके जन्म की दुःखाकुल 
    मिट्टी में आनंद के बीज अनल।

    देश और काल के पार मेरे पंख भरते हैं उड़ान 
    उस 'परमप्रकाश' में जो न कभी होता म्लान; 
    मैं लाता हूँ 'शाश्वत' के रूप का सुख चरम 
    और 'आत्मा' की देव-दृष्टि का वरदान।

    मैं अपने माणिक नयनों से लोकों का करता मापांकन; 
    मैं पग टेक बैठा हूँ ज्ञान के तरुवर पर 
    जो 'स्वर्ग' के पुष्पों से व्याप्त है परिपूर्ण आच्छन्न 
    'शाश्वतता' की जलधाराओं के तट पर।

    मेरे ज्वलंत ज्योतिर्मय हृदय से कुछ भी नहीं गोपन : 
    निस्सीम और निश्चल है मेरा मन;
    परम हर्ष की रहस्य कला है मेरा गान 
    अमर संकल्प है मेरी उड़ान।
    स्रोत :
    • पुस्तक : श्री अरविंद | चुनिंदा कविताएँ (पृष्ठ 129)
    • रचनाकार : श्री अरविंद
    • प्रकाशन : राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत
    • संस्करण : 2020
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता | 13-14-15 दिसम्बर 2024 - जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, गेट नंबर 1, नई दिल्ली

    टिकट ख़रीदिए