Font by Mehr Nastaliq Web

पतझड़ का संगीत

patjhaD ka sangit

अनुवाद : बेजी जैसन

जॉय हार्जो

जॉय हार्जो

पतझड़ का संगीत

जॉय हार्जो

और अधिकजॉय हार्जो

    पतझड़ का एक स्याह दिन

    मिट्टी बारिश में ज़रा नम-सी है

    नीलकंठ सुनाई पड़ता है मुझे

    उसकी कूक नीली है

    (देखो तो)

    कहानी में फिर से मैंने तुम्हें पा लिया है

    क्या ‘दिव्य’ के लिए कोई और शब्द है?

    मुझे एक गीत की ज़रूरत है

    जो मेरे मन में आसमान खुला तान सके

    अगर मैंने पीछे मुड़कर सोचा तो मैं टूट जाऊँगी

    अगर आगे जाकर

    तब यह अभी का पल खो जाएगा

    चिरकाल शायद आज-सा ही

    कोई दिन होता होगा—

    दिनों की माला के बीच पिरोया हुआ

    घटाओं से घिरा हुआ

    पीले पत्ते

    तुम्हारा जैकेट गलियारे में लटका हुआ

    मेरी जैकेट के पास।

    स्रोत :
    • पुस्तक : सदानीरा पत्रिका
    • संपादक : अविनाश मिश्र
    • रचनाकार : जॉय हार्जो

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY