Font by Mehr Nastaliq Web

घायल मानवता

ghayal manawta

अनुवाद : जितेन्द्र उधमपुरी

अरविन्द

अरविन्द

घायल मानवता

अरविन्द

आज देखी है मानवता

मैंने कितनी घायल,

जगह-जगह मांस के टुकड़े

छींटे हज़ारों

धरती-अंबर लाल ही लाल।

फूलों में वह रंगत नहीं

ही वह ख़ुशबू।

बेल-वल्लरियों पर रौनक पहले सी

कोई प्रेम मोह

साँझ का गौरव

श्वेत दूध-सी सुबह भी नहीं

सूर्य की किरणों में नहीं वह तपिश,

चमक भी नहीं पहले-सी।

चाँदनी में नहीं अब वह ठंडक

ही वह लौ

हवा में नहीं है वह शोख़ी

ही वह चुलबुली आदत

तवी की लहरों में नहीं शिद्दत पहले सी

ही वह हिलोरें

गलियों में आज वह पदचाप

कोई सुनता कान लगाए।

नयनों में वह नींद नहीं

अश्रुओं में वह तलाश

बाल, बालाओं के मुखड़ों पर

नहीं अब वह रौनक

खेल में रुचि कोई

दिलों में ऐसा विष जमा है

जो घुलता उतरता है

आज देखी है मानवता

मैंने कितनी घायल।

स्रोत :
  • पुस्तक : आधुनिक डोगरी कविता चयनिका (पृष्ठ 153)
  • संपादक : ओम गोस्वामी
  • रचनाकार : अरविन्द
  • प्रकाशन : साहित्य अकादेमी
  • संस्करण : 2006

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY