एक फूल के जन्म की व्याख्या की एक कोशिश
ek phool ke janm ki vyakhya ki ek koshish
अतानास वांगेलोव
Atanas Vangelov
एक फूल के जन्म की व्याख्या की एक कोशिश
ek phool ke janm ki vyakhya ki ek koshish
Atanas Vangelov
अतानास वांगेलोव
और अधिकअतानास वांगेलोव
लिखो
कि यह आग उस सैनिक से ज़्यादा ताक़तवर है
जो भयकारी सेनाओं पर क़ाबू पा लेता है:
और मैं—
मैं उसमें जोडूँगा सिर्फ़
एक फूल।
लिखो
कि जंगल तुम्हारे वजूद से
तुम्हारे ख़ून की गर्मी से ज़्यादा पुराना है
ज़्यादा पुराना है; किसी तारे की तरह
टूट पड़ने की धमकी देने वाले आदमी से,
और मैं—
नहीं जानता कि एक फूल के सिवा
उसमें और क्या जोड़ सकूँगा।
लिखो...
लिखो उम्मीद से जुड़ी कोई चीज़
कोई स्वप्निल अनुभूति
ख़ुद की तलाश से लोगों को जोड़ने वाली कोई चीज़;
और मैं—
मैं उसमें जोड़ूँगा सिर्फ़ एक फूल।
- पुस्तक : रोशनी की खिड़कियाँ (पृष्ठ 474)
- रचनाकार : अतानास वांगेलोव
- प्रकाशन : मेधा बुक्स
- संस्करण : 2003
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.