Font by Mehr Nastaliq Web

हम अपने घोंसलों में चाँद रखते हैं

hum apne ghonslon mein chand rakhte hain

दीपक जायसवाल

दीपक जायसवाल

हम अपने घोंसलों में चाँद रखते हैं

दीपक जायसवाल

चाँद हर बार सफ़ेद नहीं दिखता

उनींदी आँखों से बहुत बार वह लाल दिखता है

मेरे दादा जब बहुत देर रात धान काटकर आते

उनका हँसिया चाँद की तरह दिखता।

बहुत बार दादा का पेट इतना पिचका होता कि

उनकी दोनों तरफ़ की पसलियाँ

चाँद की तरह दिखतीं।

मेरी माँ की लोरियों में चाँद

अक्सर रोटी के पीछे-पीछे आता

और बहुत बार आधी पड़ी रोटी

चाँद की तरह दिखती।

ठीक-ठीक याद नहीं शायद

मेरे दादा जैसे-जैसे बूढ़े होते गए

उनकी कमर चाँद की तरफ़ नहीं

जमीन की तरफ़ झुक आई

लेकिन अर्थी पर सोए दादा

हुबहू चाँद की तरह दिखे।

लोग कहते हैं उस रोज़

सारे खेतों में धान की बालियाँ

उनके दुःख और सम्मान में

थोड़ी-थोड़ी-सी आसमान की तरफ़ नहीं

ज़मीन की ओर झुक आईं।

स्रोत :
  • रचनाकार : दीपक जायसवाल
  • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY