Font by Mehr Nastaliq Web

शरत्कालीन संध्या

sharatkalin sandhya

अनुवाद : श्यौराजसिंह जैन

आन्तुन गुस्ताव मातोष

आन्तुन गुस्ताव मातोष

शरत्कालीन संध्या

आन्तुन गुस्ताव मातोष

और अधिकआन्तुन गुस्ताव मातोष

    सीसे के, भारी सपने बुनते

    अँधेरे पर्वती प्रदेशों पर मेघ-वृंद;

    उबाऊ छायाएँ तैरती नदी में,

    नग्न डालों के बीच, पीली नदी में।

    नम खेतों के परे धुंध छिपाते हैं

    घरों को, मीनारों को; सूर्य अपने घावों में

    मर रहा, देख रहा म्लान होते हुए

    वृक्षों को जो कौओं से काले पड़े।

    सब तो अँधेरा है, शीत है; पहली गोधूलि में

    राहों का भास मात्र, कि डूबने वाली हैं वे

    मानवी अशांति की अंधी दूरियों में।

    केवल मानी चिनार सूखी पत्तियों द्वारा

    चुपचुप कहलाता जीवन-बात बहरे अँधेरे से,

    मानो वही हो एक सारे अंतरिक्ष में।

    स्रोत :
    • पुस्तक : समकालीन यूगोस्लाव कविता-1 (पृष्ठ 11)
    • रचनाकार : आन्तुन गुस्ताव मातोष
    • प्रकाशन : ज़ाग्रेब, नई दिल्ली
    • संस्करण : 1978

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY