Font by Mehr Nastaliq Web

संबंध

sambandh

अनुवाद : श्यौराजसिंह जैन

कुमुद, सरल, सुमन, नन्हा, शांत, सुहावना,

हिलता, काँपता, ठिठुरता मानो शीतकाल हो;

शुभ्र प्रार्थनाएँ गुंजाता हिमवत् घंटिकाओं से

गुपचुप गुल्म के परे पुरानी पनचक्की जहाँ।

मंद वसंत का यह ओसमयी पुत्र

सभी पुष्पों में हमें प्रियतम है;

वर्ण, हिमगंध स्वच्छ, दुग्ध भी है;

अबोध, शुभ्र, निर्मल शिशुवत् अश्रु और कुमुद।

उच्चतर जीवन का पूर्वाभास कहाँ से,

जिसे संगीत की भाँति पुष्प-सौरभ जगाता?

रहस्य आत्मा का कहाँ वो कुमुद जानता जिसे?

कुमुद से श्वास लेता हमारा मौन सौभाग्य :

तेरे प्राण का सौरभ, मेरे प्रणय,

मनाता नन्हा कुमुदिन, प्रसून रूपमय।

स्रोत :
  • पुस्तक : समकालीन यूगोस्लाव कविता-1 (पृष्ठ 10)
  • रचनाकार : आन्तुन गुस्ताव मातोष
  • प्रकाशन : ज़ाग्रेब, नई दिल्ली
  • संस्करण : 1978

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY