Font by Mehr Nastaliq Web

भूतपूर्व लेखक

bhutapurw lekhak

एक दिग्भ्रमित अवस्था में

लेखक कहलाने से ज़्यादा

'स्वैग' वाली बात है

'भूतपूर्व लेखक' कहलाना

मानो कि

एक दिन

एक क़लमघसीट

पहुँचा सूखी बावड़ी के किनारे

अफ़वाहों के अनुसार

वह कुछ भी हो सकता था

ऊबा हुआ, उकताया हुआ,

सताया हुआ, बाज़ आया हुआ,

पुरस्कारों और प्रतियोगिताओं में मात खाया हुआ

रौशनाई ढुला आया हुआ...

अफ़वाहों के अनुसार ही

बरसों पहले बावड़ी के तले में मिला था

गधे का मृत शरीर

आदमी ने हवा में लातें झाड़कर

गधे की स्मृति को नमन किया

चप्पलों की धूल हवा में बिखर गई

उसने धूल के बैठ जाने का इंतज़ार किया

और तब

फेंक दिया फाड़कर

चिंदी-चिंदी

अब तक का लिखा समस्त

सुनाते हुए फ़ैसला :

बस, बहुत हुआ!

स्रोत :
  • रचनाकार : देवेश पथ सारिया
  • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY