Font by Mehr Nastaliq Web

मेरा महबूब जब इबादत

mera mahbub jab ibadat

सुनील मिश्र

सुनील मिश्र

मेरा महबूब जब इबादत

सुनील मिश्र

और अधिकसुनील मिश्र

    मेरा महबूब जब इबादत में मुब्तिला होने लगता है

    मुझे सारे ज़माने के ईमान पर शुब्ह होने लगता है

    इतने तामझाम से उसे याद क्यूँ करते हो आख़िर

    जिसे ख़ुदा कहते हो तुम वो तमाशा होने लगता है

    जनाज़ा जो उठता है कहीं कायदा-ओ-तहज़ीब का

    किसी क़ानून के तहत यहां जलसा होने लगता है

    खोल देते हैं सब राज़ो-हुनर क़ुदरत के उन पर हम

    और देखिए फिर हमीं से पर्दा ज़्यादा होने लगता है

    तमाम शब जो बेख़ुदी रही शराब की क़तई थी

    शाम होते ही अब बिला-वजह नशा होने लगता है

    स्रोत :
    • रचनाकार : सुनील मिश्र
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY