Font by Mehr Nastaliq Web

यह पपीहे की रटन है

ye papihe ki ratan hai

हरिवंशराय बच्चन

हरिवंशराय बच्चन

यह पपीहे की रटन है

हरिवंशराय बच्चन

यह पपीहे की रटन है!

बादलों की घिर घटाएँ

भूमि की लेतीं बलाएँ,

खोल दिल देतीं दुआएँ—देख किस उर में जलन है?

यह पपीहे की रटन है!

जो बहा दे, नीर आया,

आग का फिर तीर आया,

वज्र भी बेपीर आया—कब रुका इसका वचन है?

यह पपीहे की रटन है!

यह पानी से बुझेगी,

यह पत्थर से दबेगी,

यह शोलों से डरेगी, यह वियोगी की लगन है!

यह पपीहे की रटन है!

स्रोत :
  • पुस्तक : बच्चन के लोकप्रिय गीत (पृष्ठ 31)
  • रचनाकार : हरिवंशराय बच्चन
  • प्रकाशन : हिंद पॉकेट बुक्स
  • संस्करण : 2004

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY