Font by Mehr Nastaliq Web

मैथिली लोकगीत : आरे आरे प्रेम चिड़इया झरोखा चढ़ि बोलले रे

maithilii lokagiit : aare aare prem chiD़iya jharokha chaDhi bolale re

रोचक तथ्य

संदर्भ—निःसंतान नारी की पीड़ा।

आरे आरे प्रेम चिड़इया झरोखा चढ़ि बोलले रे।

ललना, पिया मोरा गेल विदेस बिदेसे गर छाओल रे।।1।।

सासु मोरा निसिदिन मारए ननद गरियाबए रे।

ललना, गोतिनि कएल तरमेन बझिनया गरछाओल रे।।2।।

एक हाथे लेलि घइलिया दोसरे हाथ गेरुल रे।

ललना, बिरहल पनिया के गेलौं ऊपरे काग बोलल रे।।3।।

किए मोरा कगवा रे बबा अयता किए मोरा भइया अयता रे।

कगवा, कओने सगुनमा लए अएले बोलिया बर सोहावन रे।।4।।

नये तोरा रानी हे बबा अयता नये तोरा भइया अयता रे।

ललना, होरिला सगुनमा लए अइली बोलिया बर सोहावन रे।।5।।

एक निःसंतान स्त्री दुःखी होकर एक पक्षी से कहती है- हे झरोखे पर चढ़कर बोलते हुए प्यारे पक्षी! मेरे प्रियतम विदेश गए हुए हैं।।1।।

मेरी सास दिन-रात मुझे मारती है और ननद गाली देती है। मेरी समगोत्री स्त्री मुझे बाँझ कहकर ताना मारती है।।2।।

हे सखी! इसके बाद एक हाथ में घड़ा और दूसरे हाथ में गेरुला लेकर मैं विरहिणी पानी के लिए गई, तभी ऊपर कौआ बोलने लगा।।3।।

निः संतान ने कौए से पूछा—हे कौए! क्या मेरे पिताजी रहे हैं या कि

मेरे भाई आने वाले हैं? तुम कौन-सा अंदेश लाए हो, तुम्हारी बोली बड़ी अच्छी है।।4।।

कौए ने उत्तर दिया- हे सुंदरी! तो तुम्हारे पिताजी रहे हैं और ही भाई आते हैं। हाँ, मैं भविष्यवाणी करता हूँ कि तुम्हारे पुत्र होगा। इसीलिए मेरी वाणी अच्छी है।।5।।

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY

जश्न-ए-रेख़्ता | 13-14-15 दिसम्बर 2024 - जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, गेट नंबर 1, नई दिल्ली

टिकट ख़रीदिए