Font by Mehr Nastaliq Web

बधावा संत खजाऊ हो

badhawa sant khajau ho

धनी धरमदास

धनी धरमदास

बधावा संत खजाऊ हो

धनी धरमदास

बधावा संत खजाऊ हो।

जा बिधि सतगुरु मेहक करैं, सोई विधि बतलाऊँ हो॥

रतन पटोरा डारि पाँवड़े, सन्मुख जाऊँ हो।

सब सखियाँ मिलि बाँटत बधाई, मंगल गाऊँ हो॥

घसि घसि चंदन अंगना लिपाऊँ, चौक पुराऊँ हो।

मेवा नरियर पान मिठाई, संजम सबै मंगाऊँ हो॥

खौर आम घृत अमृत भोजन, संत जिमाउल हो।

चरन घोइ चरनामृत लेऊँ, सीस नवाऊँ हो॥

जब मोरे साहेब तखत बिराजैं, आरत लाऊँ हो।

पान पर्वत दया से पाऊँ, सब मिलि गाऊँ हो॥

जब मोरे सतगुरु पलंग पधारें, चरन दबाऊँ हो।

धरमदास याही विधि करि, सतलोक सिधाऊँ हो॥

स्रोत :
  • पुस्तक : हिंदी के जनपद संत (पृष्ठ 254)
  • संपादक : जगजीवन राम
  • रचनाकार : धरमदास
  • प्रकाशन : मोेतीलाल बनारसी, दिल्ली
  • संस्करण : 1963

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY