राजस्थान के रचनाकार
कुल: 178
मुनि रामसिंह
1000 ई. के आस-पास राजस्थान में हुए विशुद्ध रहस्यवादी जैन कवि। भारतीय अध्यात्म में भावात्मक अभिव्यंजना की अभिव्यक्ति के लिए उल्लेखनीय।
मोहम्मद सदीक
- जन्म : चूरू
राजस्थानी भाषा के सुपरिचित कवि-गीतकार। कविताओं में लोक-संवेदना और नए भावबोध के लिए उल्लेखनीय।
मोहन आलोक
- जन्म : चूरू
- निधन : श्रीगंगानगर
'डांखला' विधा में लिखने के लिए प्रसिद्ध राजस्थानी कवि। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
मीठेश निर्मोही
सुपरिचित राजस्थानी कवि-कथाकार और अनुवादक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
मनोहर श्याम जोशी
आधुनिक हिंदी-साहित्य के प्रमुख कथाकार। पटकथा-लेखक। गद्य की कई विधाओं के लिए लोकप्रिय। 'दिनमान' और 'साप्ताहिक हिंदुस्तान' के संपादक के रूप में समादृत।
मनीषा कुलश्रेष्ठ
इस सदी में सामने आईं हिंदी की प्रमुख कथाकार। समय-समय पर काव्य-लेखन भी।
मालचंद तिवाड़ी
- जन्म : बीकानेर
राजस्थानी और हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि-गद्यकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
- जन्म : सवाई माधोपुर
नई पीढ़ी की कवयित्री। मीडिया से संबद्ध। प्रतिष्ठित प्रकाशन स्थलों पर रचनाएँ प्रकाशित।
माधव नागदा
- जन्म : नाथद्वारा
आठवें दशक के प्रमुख कवि-लेखक। हिंदी, राजस्थानी दोनों भाषाओं में समान रूप से लेखन। ·
मदनलाल डागा
- जन्म : जोधपुर
मदन गोपाल लढ़ा
- जन्म : बीकानेर
राजस्थानी भाषा के चर्चित युवा कवि। कथा, आलोचना और पत्रकारिता में भी सक्रिय।