राजस्थान के रचनाकार
कुल: 178
पृथ्वीराज राठौड़
- जन्म : बीकानेर
बीकानेर नरेश के भाई और अकबर के दरबारी कवि। भक्ति साहित्य के लिए प्रसिद्ध। 'डिंगल' भाषा के प्रधान कवियों में से एक।
प्रेमजी प्रेम
हाड़ौती अंचल के प्रसिद्ध राजस्थानी कवि। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
प्रतापबाला
जोधपुर की महारानी। परिजनों की अकालमृत्यु के कारण असार संसार से विरक्त होकर कृष्ण-भक्ति में लीन हुईं और भक्ति के सरस पदों की रचना की।
प्रताप कुंवरि बाई
रीतिकाल की भक्त कवयित्री। कविता में परंपरागत आदर्श का निरूपण।
प्रमिला शंकर
- जन्म : जोधपुर
हिंदी-राजस्थानी की कवयित्री। हिंदी में 'कुलीन स्त्रियाँ' शीर्षक से एक कविता-संग्रह प्रकाशित।
प्रभात
- जन्म : करौली
- निवास : सवाई माधोपुर
इस सदी के दूसरे दशक में ठीक से पहचाने गए हिंदी के बेहद महत्त्वपूर्ण कवि-लेखक। बच्चों के लिए भी लेखन।
पीयूष दईया
सुपरिचित कवि-लेखक और संपादक। कहन की नई शैली के लिए उल्लेखनीय।
पारस अरोड़ा
सुप्रसिद्ध राजस्थानी कवि-संपादक-अनुवादक। कविताओं में प्रतिरोधी स्वर के लिए उल्लेखनीय।