Font by Mehr Nastaliq Web

विवशता की वर्णमाला

vivashta ki varnmala

दर्शन बुट्टर

दर्शन बुट्टर

विवशता की वर्णमाला

दर्शन बुट्टर

और अधिकदर्शन बुट्टर

    जिज्ञासा

    मानरहित-सा मेरा मान 
    अवहेलित मेरा थाह-पता 
    तारों के देश में उड़ता कण 
    किस पर गर्व करे

    कितनी भर यात्रा 
    समुद्र में उठते बुलबुले की 
    पत्ते पर गिरी बूँद 
    कैसे मुख़ातिब हो फुफकारते दरिया से

    गुलाबी महक का झोंका 
    कैसे बहस करे आँधियों से 
    आँखों में लिखी विवशता की वर्णमाला 
    कैसे अर्थ समझे 
    संगमरमर पर खुदे शिलालेख के

    मैं एक अनलिखी नज़्म 
    एक अनगाई ग़ज़ल 
    क्या मान करे 
    महाशब्द-कोशों पर

    एक लफ़्ज़ है मेरे पास, मुहब्बत 
    एक एहसास है मेरे पास, दोस्ती 
    बाढ़ को ऋतु में 
    न यह बेड़ी बने न मल्लाह

    चेतना में गुफाओं का अँधकार 
    अवचेतन में सूर्यों का परिवार 
    रूह की मिट्टी में कौन रंग बोऊँ 
    कि धूप के फूल खिल पड़ें

    मेरे पैरों तले 
    अनंत दिशाओं का केंद्र 
    किस दिशा की सीध लूँ 
    कि ख़ुद से पार हो जाऊँ 
    किस किरण को अर्घ्य चढ़ाऊँ 
    कि राख से अंगार हो जाऊँ...

    गुरुदेव

    हवा का कोई देश नहीं होता 
    अरुक वेग ही ठिकाना उसका 
    फूल अपने महक पर मान नहीं करते 
    पानी भी बेख़बर अपनी तरलता से

    अनकहे बोल 
    लफ़्ज़ों के तलबगार नहीं होते

    उड़ कर आ बैठते मौन की स्लेट पर

    कोई द्वार नहीं होता 
    अँधकार के महल का 
    छतें फाड़ कर लाँघना पड़ता 
    प्रज्जवलित किरणों को

    मुहब्बत की महक 
    हवा से कधा नहीं माँगती 
    दीवारों के अर्थ नहीं जानती 
    बस पहुँच जाती 
    एक साँस से दूजी साँस तक

    किसी बिंदु से मोह पालना 
    ठहराव है मौत जैसा 
    दिशाओं की ओर पीठ करना 
    निरा ख़ुदकशी

    विशेषणों से बेपरवाह विचरिए सहज 
    तो हर अँधेरी गुफा से पार हो जाते 
    सन्नाटे का राग सुन लेते

    माथे में अग्नि-प्रज्वल 
    सहज हो मशाल बनती 
    तो दिशाएँ पैरों तले बिछ जातीं

    हे सखी!
    तू अपने आंतरिक सच को 
    प्रत्यक्ष होने से न रोकना...

    स्रोत :
    • पुस्तक : महाकंपन (पृष्ठ 15)
    • रचनाकार : दर्शन बुट्टर
    • प्रकाशन : साहित्य अकादेमी
    • संस्करण : 2016
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY