चंदनवा चैती गाता है

chandanwa chaiti gata hai

केदारनाथ अग्रवाल

केदारनाथ अग्रवाल

चंदनवा चैती गाता है

केदारनाथ अग्रवाल

और अधिककेदारनाथ अग्रवाल

    चंदनवा चैती गाता है

    खुली हवा में।

    काट चुका है फ़सल चना—

    गेहूँ की भारी।

    लाँक लढ़ी में ढोई है,

    उसने माँड़ी।

    घरवाली के साथ ओसाया

    है समीर में।

    दाने के ऊँचे पहाड़ को

    खड़ा किया है।

    अपनी मेहनत के जादू से

    मोह लिया है।

    दूर-दूर तक उसके श्रम का

    अन्न गया है।

    भूख-भूख से पीड़ित जन का

    पेट भरा है।

    चंदनवा चैती गाता है

    खुली हवा में।

    राजमहल में हारा राजा

    सुस्त पड़ा है।

    धीमी-धीमी श्वास-क्रिया

    प्रश्वास-क्रिया है

    अब राजा की चलाचली की

    विश्वासी मंत्री हारे हैं,

    डरे हुए हैं।

    राज-दंड धरती की रज में

    लोट रहा है।

    इंक़लाब का सैलाबी स्वर

    गूँज रहा है।

    राजकीय बंधन टूटा है

    जरामरण का।

    चंदनवा चैती गाता है

    खुली हवा में।

    स्रोत :
    • पुस्तक : चुनी हुई कविताएँ (पृष्ठ 71)
    • संपादक : नरेंद्र पुंडरीक
    • रचनाकार : केदारनाथ अग्रवाल
    • प्रकाशन : अनामिका प्रकाशन
    • संस्करण : 2011

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए