Font by Mehr Nastaliq Web

जननी जन्मभूमि

janani janmabhumi

अनुवाद : उत्पल बैनर्जी

सुभाष मुखोपाध्याय

सुभाष मुखोपाध्याय

जननी जन्मभूमि

सुभाष मुखोपाध्याय

और अधिकसुभाष मुखोपाध्याय

    मैं माँ को बहुत प्यार करता था

    कभी अपने मुँह से नहीं कहा मैंने।

    टिफ़िन के पैसे बचाकर

    कभी-कभी ख़रीद लाता था संतरे

    लेटे-लेटे माँ की आँखें डबडबा जाती थीं

    अपने प्यार की बात

    कभी भी मुँह खोलकर मैं माँ से नहीं कह सका।

    हे देश, हे मेरी जननी

    मैं तुमसे कैसे कहूँ!

    जिस धरती पर पैरों के बल खड़ा हुआ हूँ—

    मेरे दोनों हाथों की दसों उँगलियों में

    उसकी स्मृति है।

    मैं जिन चीज़ों को छूता हूँ

    वहाँ पर हे जननी तुम्हीं हो

    मेरी हृदयवीणा तुम्हारे ही हाथों बजती है।

    हे जननी! हम डरे नहीं

    जिन लोगों ने तुम्हारी ज़मीन पर

    अपने क्रूर पंजे पसारे हैं

    हम उनकी गर्दन पकड़कर

    सरहद के पार खदेड़ देंगे।

    हम जीवन को अपनी तरह से सजा रहे थे—

    सजाते रहेंगे।

    हे जननी! हम डरे नहीं

    यज्ञ में बाधा पड़ी थी इसलिए नाराज़ हैं हम

    हे जननी

    मुँह से बिना कुछ कहे

    हम अनथके हाथों से

    प्यार की बातें कह जाएँगे।

    स्रोत :
    • रचनाकार : सुभाष मुखोपाध्याय
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए अनुवादक द्वारा चयनित
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

    रजिस्टर कीजिए