Font by Mehr Nastaliq Web

कीर्ति

kirti

तिरुवल्लुवर

और अधिकतिरुवल्लुवर

    231

    देना दान गरिब को, जीना कर यश-लाभ।

    इससे बढ़ कर जीव को, और नहीं है लाभ॥

    232

    करता है संसार तो, उसका ही गुण-गान।

    याचक को जो दान में, कुछ भी करें प्रदान॥

    233

    टिकती है संसार में, अनुपम कीर्ति महान।

    अविनाशी केवल वही, और कोई जान॥

    234

    यदि कोई भूलोक में, पाए कीर्ति महान।

    देवलोक तो ना करें, ज्ञानी का गुण-गान॥

    235

    ह्रास बने यशवृद्धिकर, मृत्यु बने अमरत्व।

    ज्ञानवान बिन और में, संभव यह महत्व॥

    236

    जन्मा तो यों जन्म हो, जिसमें होवे नाम।

    जन्म होना है भला, यदि कमाया नाम॥

    237

    कीर्तिमान बन ना जिया, कुढ़ता स्वयं आप।

    निन्दक पर कुढ़ते हुए, क्यों होता है ताप॥

    238

    यदि नहिं मिली परंपरा, जिसका है यश नाम।

    तो जग में सब के लिये, वही रहा अपनाम॥

    239

    कीर्तिहीन की देह का, भू जब ढोती भार।

    पावन प्रभूत उपज का, क्षय होता निर्धार॥

    240

    निन्दा बिन जो जी रहा, जीवित वही सुजान।

    कीर्ति बिना जो जी रहा, उसे मरा ही जान॥

    स्रोत :
    • पुस्तक : तिरुक्कुरल : भाग 1 - धर्म-कांड
    • रचनाकार : तिरुवल्लुवर

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता | 13-14-15 दिसम्बर 2024 - जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, गेट नंबर 1, नई दिल्ली

    टिकट ख़रीदिए