Font by Mehr Nastaliq Web

कइसा धरम?

kaesha dhram

बच्चा लाल 'उन्मेष'

कइसा धरम बनाया रे मानुष!

कइसा धरम बनाया रे...

तुम जन चोटीयन की पैदाइश

हम जन एड़ीयन जाया रे?

कइसा धरम बनाया रे मानुष!

कइसा धरम बनाया रे...

हमरे पुश्त सात मरी गइले

बिन खाए आंत खल गइले

पुरखन खेतन में जल गइले

तुम जले हौ हमारी छाया रे।

कइसा धरम बनाया रे मानुष!

कइसा धरम बनाया रे...

हमरी गगरिया चुल्हवन तक धावै

बिनी चदरिया देह लगावै

फिर हमरे अछूत कइसे हो गइले

तोहरे जन देव की काया रे।

कइसा धरम बनाया रे मानुष!

कइसा धरम बनाया रे...

स्वर्ग में ठेले मरत समइया

खा गए धूरत गाढ़ी कमईया

द्रव्य से दानपत्री घर लइले

और कहे जग माया रे।

कइसा धरम बनाया रे मानुष!

कइसा धरम बनाया रे...

हमरे छाले छालन में फूटै

कारखानन में हड्डी तक टूटै

करि जाँगर कै नसबंदी

दान का बछिया पाया रे।

कइसा धरम बनाया रे मानुष!

कइसा धरम बनाया रे...

एगो पिंजरा सोने का मढी के

राम जाप कराया रे

कउवा बन आचार्य जगत में

तोते को शागिर्द बनाया रे।

कइसा धरम बनाया रे मानुष!

कइसा धरम बनाया रे...

स्रोत :
  • रचनाकार : बच्चा लाल 'उन्मेष'
  • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY